नशे में हंगामा करने के आरोप में तीन को किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
नशे में हंगामा करने के आरोप में तीन को किया गिरफ्तार

नशे में हंगामा करने के आरोप में तीन को किया गिरफ्तार

विज्ञापन

रौतारा थाना की पुलिस टीम ने की सख्त कार्रवाई हसनगंज रौतारा थाना क्षेत्र के चंदवा कालीघाट गांव में गुप्त सूचना पर पुलिस ने तीन शराबियों को नशे में धुत हो हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि बुद्धदेव कुमार तुरी पिता सिकंदर तुरी, सोरेन ऋषि पिता स्व बालदेव ऋषि व मुन्ना कुमार पिता स्व संतलाल ऋषि तीनों चंदवा कालीघाट थाना रौतारा निवासी को शराब के नशे में धुत हो हंगामा व शोर शराबा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने गिरफ्तार तीनों शराबियों के विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम तहत थाना कांड संख्या 110/2025 तहत मामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया. इस अवसर पर एसआई लालू मिंज सहित पुलिस बल मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन