तीन को हिरासत में लेकर की जा रही पूछताछ

तीन को हिरासत में लेकर की जा रही पूछताछ
कुरसेला थाना पुलिस ने अयोध्या गंज बाजार के सतीश हत्या कांड मामले में मुख्य आरोपित बबलू साह के करीबी रिश्तेदारों में तीन लोगों को पूछताछ के लिये हिरासत में लिया है. समझा जाता है कि पुलिस मामले में हत्या आरोपितों पर गिरफ्तारी का दबाब बनाने के लिये उनके करीबी लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस ने हत्या आरोपितों के गिरफ्तारी के दिशा में कार्य तेज कर दिया है. सम्भावना जतायी जा रही है कि पुलिस शीघ्र हत्या आरोपितों को गिरफ्तार कर सकती है. आत्महत्या मामले में पिता गिरफ्तार कुरसेला थाना क्षेत्र के बसुहार मजदिया गांव में युवक के आत्महत्या मामले में पत्नी के आवेदन पर पिता विनोद जायसवाल पर मामला दर्ज कराया गया था. पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




