सौहार्द बिगाड़ने वालों की खैर नहीं, कार्रवाई के लिए रहे तैयार

Updated at : 21 Jan 2026 7:29 PM (IST)
विज्ञापन
सौहार्द बिगाड़ने वालों की खैर नहीं, कार्रवाई के लिए रहे तैयार

सौहार्द बिगाड़ने वालों की खैर नहीं, कार्रवाई के लिए रहे तैयार

विज्ञापन

– बैठक में डीएम व एसपी ने कहा कटिहार नगर थाना परिसर में डीएम आशुतोष द्विवेदी एवं एसपी शिखर चौधरी की संयुक्त अध्यक्षता में आगामी सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1, अभिजीत सिंह, ट्रैफिक डीएसपी सद्दाम हुसैन, डिप्टी मेयर मंजूर खान, सीओ अंशु कुमार, नगर थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी, वार्ड पार्षद, प्रबुद्ध नागरिक एवं शांति समिति के गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे. बैठक के दौरान डीएम व एसपी ने स्पष्ट किया कि सरस्वती पूजा में सौहार्द बिगाड़ने वालों की खैर नहीं होगी. जिला पुलिस प्रशासन की ओर से जारी गाइडलाइन का सभी पूजा कमेटी अक्षरश पालन करेंगे. डीजे पर पूर्णत प्रतिबंध रहेगा. सभी मुख्य पूजा व भव्य पंडालो में दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी की तैनाती होगी. इसके अतिरिक्त सभी चिन्हित संवेदनशील एवं अति संवेदनशील स्थलों पर पुलिस पदाधिकारी के साथ बल मुस्तैदी से तैनात रहेंगे. पुलिस पदाधिकारी की नजर हुड़दंगी एवं असामाजिक तत्वों पर विशेष कर रहेगी. सौहार्द बिगाड़ने वाले को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा. प्रतिमा विसर्जन रूट चार्ट के अनुसार करेंगे तथा विसर्जन शांति और सोहार्द पूर्ण वातावरण में करेंगे. एसपी ने कहा कि किसी भी अफवाह पर ध्यान ना देंगे. सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक धार्मिक पोस्ट पर लिंक या कमेंट से बचेंगे. साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी ट्रैफिक डीएसपी को निर्देशित किया. डीएम व एसपी न ध्वनि विस्तारक यंत्र को लेकर कहा कि लाउड मोड में, अश्लील गाने एवं विशेषकर समुदाय को आहत करने वाले संगीत का उपयोग नहीं करेंगे. इसके अलावे शहर की साफ सफाई, बिजली की उपलब्धता सहित अन्य कई मुद्दों पर उपस्थित लोगों से विचार विमर्श किया. इस मौके पर वार्ड पार्षद प्रमोद महतो, विमल सिंह बेगानी, विजय सिंह, राम यादव, नौशाद सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन