डॉक्टर के पास पेशेंट लेकर पहुंचे चालक की चोरों ने उड़ाई टोटो

Updated at : 25 Oct 2025 7:12 PM (IST)
विज्ञापन
डॉक्टर के पास पेशेंट लेकर पहुंचे चालक की चोरों ने उड़ाई टोटो

डॉक्टर के पास पेशेंट लेकर पहुंचे चालक की चोरों ने उड़ाई टोटो

विज्ञापन

कटिहार कटिहार नगर थाना क्षेत्र के कालीबाड़ी के पास शनिवार को टोटो चोरी की एक मामला सामने आया है. हसनगंज थाना क्षेत्र के चंदेली भर्रा निवासी कमलेश कुमार एक पेशेंट को लेकर कटिहार शहर के चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉक्टर आरके ठाकुर के क्लिनिक पहुंचे थे. कमलेश अपनी टोटो को अग्रसेन भवन रोड स्थित आरके ठाकुर क्लिनिक की गली के बाहर मुख्य सड़क पर लॉक कर खड़ा कर डॉक्टर के पास पेशेंट को दिखाने चले गये. आधे घंटे बाद जब कमलेश मरीज को दिखाकर बाहर आए तो देखा कि उनकी टोटो गाड़ी वहां से गायब है. लोगों से पूछताछ की और काफी देर तक खोजबीन भी की लेकिन गाड़ी का कुछ पता नहीं चला. चोरों ने मौका पाकर गाड़ी को चुरा लिया था. चोरी हुई टोटो गाड़ी कमलेश के पिता तोकेय मुर्मु के नाम से रजिस्टर्ड है. चालक कमलेश कुमार परेशान हैं. टोटो ही उनका रोजी-रोटी का साधन था. गाड़ी की चोरी से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है. कमलेश ने नगर थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन