दही से बनाएं ये लाजवाब डिशेज, स्वाद है मजेदार
Published by : Priya Gupta Updated At : 22 Mar 2026 11:05 AM
दही से बनी हुई रेसिपी (AI generated Image)
Curd Based Recipe Ideas: घर पर रखी दही को चीनी या नमक के साथ खाने के बजाय, यहां दिए गए रेसिपीज आइडिया को घर पर बनाकर ट्राई करें.
Curd Based Recipe Ideas: अगर आप भी अपने रोज के खाने में कुछ नया एड करना चाहते हैं, तो दही से बनने वाली ये आसान और टेस्टी रेसिपीज आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकती हैं. इस आर्टिकल में हम आपको दही से बनने वाली कुछ खास और झटपट तैयार होने वाली डिशेज के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप बना सकते हैं और अपने परिवार के साथ खाकर मजा ले सकते हैं.
दही सैंडविच
दही सैंडविच बनाने के लिए सबसे पहले दही को सूती कपड़े में बांधकर उसका पानी निकाल लें जिससे गाढ़ा हंग कर्ड तैयार हो जाए. अब इसमें बारीक कटी हुई सब्जियां जैसे शिमला मिर्च, गाजर और प्याज डालें. फिर नमक, काली मिर्च और चाट मसाला मिलाकर अच्छे से मिक्स करें. तैयार मिश्रण को ब्रेड स्लाइस पर फैलाएं, ऊपर से दूसरी ब्रेड रखकर सैंडविच बना लें. चाहें तो इसे हल्का टोस्ट करके भी गरमा-गरम सर्व कर सकते हैं.
दही सलाद
दही सलाद बनाने के लिए एक बाउल में दही को अच्छी तरह फेंट लें. अब इसमें कटा हुआ खीरा, टमाटर, प्याज और उबले हुए आलू डालें. इसके बाद नमक, भुना जीरा पाउडर और काली मिर्च डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिला लें. इसे थोड़ी देर के लिए फ्रिज में ठंडा होने दें और फिर ठंडा-ठंडा सर्व करें.
दही वड़ा
दही वड़ा बनाने के लिए उड़द दाल को भिगोकर पीस लें और उसका गाढ़ा पेस्ट तैयार करें. इस पेस्ट को अच्छी तरह फेंटें जिससे वड़े सॉफ्ट बनें. अब कड़ाही में तेल गरम करके छोटे-छोटे वड़े तल लें. तले हुए वड़ों को गुनगुने पानी में कुछ देर भिगो दें, फिर हल्के से पानी निचोड़ लें. इसके बाद फेंटे हुए दही में वड़े डालें और ऊपर से इमली की चटनी, हरी चटनी, भुना जीरा पाउडर और लाल मिर्च डालकर स्वादिष्ट दही वड़ा तैयार करें.
श्रीखंड
श्रीखंड बनाने के लिए सबसे पहले दही को एक साफ कपड़े में बांधकर 4–5 घंटे के लिए लटका दें, जिससे उसका सारा पानी निकल जाए. अब इस गाढ़े दही में पिसी हुई चीनी डालकर अच्छे से मिलाएं और स्मूद होने तक फेंट लें. इसके बाद इसमें इलायची पाउडर और केसर मिलाएं. लास्ट में कटे हुए बादाम और पिस्ता डालकर इसे ठंडा-ठंडा सर्व करें.
दही तड़का
दही तड़का बनाने के लिए सबसे पहले दही को अच्छे से फेंट लें और उसमें नमक मिला दें. अब एक पैन में तेल गरम करें और उसमें राई व जीरा डालें. जब ये चटकने लगे तो हरी मिर्च और करी पत्ता डाल दें. तैयार तड़के को तुरंत दही में डालकर अच्छी तरह मिला लें. ये दही तड़का रोटी या चावल के साथ बहुत अच्छा लगता है.
यह भी पढ़ें- Sooji Besan Laddu: फेस्टिव सीजन को बनाएं खास, तैयार करें सूजी-बेसन के लड्डू
यह भी पढ़ें- Masala Moongfali: सफर और स्नैक टाइम के लिए बेस्ट, आसानी से बनाएं मसाला मूंगफली नमकीन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हैं. वह पिछले एक साल से कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. इससे पहले वह नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में काम कर चुकी हैं. अभी वह झारखंड की खबरों पर काम करती हैं और SEO के अनुसार कंटेंट लिखती हैं. प्रिया आसान और साफ भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाने में विश्वास रखती हैं. वह ट्रेंडिंग खबरों, झारखंड से जुड़े मुद्दों और लोगों से जुड़ी खबरों पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सही और भरोसेमंद जानकारी सरल शब्दों में मिले.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










