न्यू मार्केट, ज्वेलरी दुकान का ताला तोड़ 30 लाख के जेवर चोरी

न्यू मार्केट, ज्वेलरी दुकान का ताला तोड़ 30 लाख के जेवर चोरी
– चोरी की घटना से पुलिस की रात्रि गश्ती पर उठे सवाल, व्यवसायियों में दहशत कटिहार नगर थाना क्षेत्र के न्यू मार्केट में मंगलवार की रात बेखौफ चोरों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए एक आभूषण दुकान में भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर करीब 30 लाख रुपए के आभूषण की चोरी कर ली. ज्वेलर्स दुकान से सटे एक कपड़े की दुकान का भी ताला तोड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन चोर ताला तोड़ने में असफल रहे. घटना की जानकारी मिलते ही आभूषण कारोबारी अपनी दुकान पहुंचे तथा इसकी जानकारी नगर थाना पुलिस को दी. पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा मामले की जांच में जुट गयी है. शहर के राजेंद्र प्रसाद पथ स्थित वर्मा ज्वैलर्स दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. हैरान करने वाली बात यह है कि न्यू मार्केट जैसे व्यस्ततम इलाके में, जहां देर रात तक आवाजाही बनी रहती है. चोरों ने बड़े इत्मीनान से चोरी की घटना को अंजाम दिया. आभूषण की दुकान में चोरी ने पुलिसिया सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है. चोरों के निशाने पर सिर्फ ज्वेलरी शॉप ही नहीं थी, वर्मा ज्वैलर्स के ठीक समीप में स्थित गौरव वस्त्रालय में भी चोरी का प्रयास किया. चोरों ने दुकान के कुछ ताला तोड़ दिया था, लेकिन चोर असफल रहा. घटना की जानकारी मिलते ही दुकानदार घटनास्थल पर पहुंचे. जब वह दुकान के अंदर गये तो वहां सारा समान बिखरा पड़ा था. सारे आभूषण की चोरी चोरों ने कर ली थी. घटना की सूचना पर नगर थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और आसपास पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है. दुकान के संचालक शिवम वर्मा ने बताया कि देर रात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर दुकान से लगभग 8 किलो चांदी के आभूषण और 20 ग्राम सोना की चोरी कर फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा फुटेज खंगाल रही है. पीड़ित के आवेदन पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध कांड दर्ज कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गयी है. कुंदन कुमार, पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष, नगर थाना
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




