सरस्वती पूजा में डीजे बजाने पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

सरस्वती पूजा में डीजे बजाने पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध
समेली पोठिया थाना क्षेत्र में सरस्वती पूजा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. अध्यक्षता थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने किया. सरस्वती पूजा को लेकर क्षेत्र में अमन चैन व शांति व्यवस्था बनाए रखने व पूजा तथा विसर्जन को शांति पूर्ण ढंग से सफल बनाने को लेकर विमर्श किया. सरस्वती पूजा शांतिपूर्वक मनाने की पूजा कमेटियों से अपील की. असामाजिक तत्व पर कड़ी नजर रखने की बात कही. मौजूद शांति समिति के सदस्यों ने क्षेत्र में किस तरीके से शांतिपूर्ण व भाई चारगी के वातावरण में पूजा संपन्न हो इसको लेकर कई पहलुओं पर गहन विचार विमर्श की गयी. थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने कहा कि पूजा कमेटी लाइसेंस लेकर ही पूजा का आयोजन करें. लाइसेंस के नियम और शर्तों का पालन अवश्य रूप से करें. सरकार की जो गाइडलाइन है उसका पालन किया जायेगा. पूजा और विसर्जन के दौरान डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा. डीजे का उपयोग करने पर डीजे को जब्त कर लिया जायेगा. कोई भी धार्मिक अनुष्ठान हो या पर्व त्योहार हमें भाई चारगी की प्रेरणा देता है. सबों का दायित्व है कि मिलजुल कर इसे संपन्न करें. असामाजिक व शरारती तत्वों के अलावा बेलगाम शराबियों की खबर मिलती है तो इसकी सूचना प्रशासन को तुरंत दें. जिला पार्षद प्रतिनिधि रोशन मंडल, संतोष कुमार पप्पू, मुखिया हृदय नारायण यादव, महेंद्र प्रसाद साह, राजकुमार भारती, राजेश मंडल, शंकर मंडल, सरपंच प्रेमचंद मंडल, प्रभास कुमार मंडल, राजद प्रखंड अध्यक्ष विनोद यादव, नयन कुमार यादव, मुकेश कुमार झा, हरिप्रसाद मंडल, दीपक कुमार, दिवाकर राय, संतोष सोनी, सुनील शर्मा, अरुण पासवान सहित सरस्वती पूजा कमेटी के अध्यक्ष सचिव व अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




