सरस्वती पूजा में डीजे व अश्लील गीतों पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध, थानाध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन
सरस्वती पूजा में डीजे व अश्लील गीतों पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध, थानाध्यक्ष

सरस्वती पूजा में डीजे व अश्लील गीतों पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध, थानाध्यक्ष

विज्ञापन

कोढ़ा सरस्वती पूजा पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर प्रशासन ने सख्त निर्देश जारी किया है. कोढ़ा थाना क्षेत्र में डीजे, डीजे बॉक्स, हाई वॉल्यूम साउंड सिस्टम एवं अश्लील अथवा फूहड़ गीतों के बजाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा. थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि प्रशासनिक आदेश के तहत पूजा के दौरान केवल परंपरागत एवं भक्ति संगीत ही निर्धारित ध्वनि सीमा के भीतर बजाने की अनुमति होगी. नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित डीजे संचालक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जायेगी. डीजे जब्ती एवं जुर्माना भी लगाया जायेगा. पुलिस प्रशासन द्वारा पूजा पंडालों एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन