एनएच-31 पर कुरसेला से रंगरा तक दस किमी में लगा रहा महाजाम

एनएच-31 पर कुरसेला से रंगरा तक दस किमी में लगा रहा महाजाम
– एनएच 31 पर जाम का असर इस कदर रहा कि लोगों को गंतव्य तक पहुंचना हो गया मुश्किल – देर शाम तक जाम की समस्या नहीं हो सकी दूर, गंगा स्नान करने वाहन से पहुंचे लोगों की वजह से लगता रहा जाम कुरसेला एनएच 31 पर शुक्रवार सुबह से वाहनों के महाजाम की स्थिति बनी रही. सड़क पर छोटे बड़े वाहन जाम में फंसा रहा. जाम के बीच फंसा वाहन आगे निकलने की कोशीस करता रहा. पुलिस प्रयासों के बावजूद जाम में सुधार नहीं आ पा रहा था. छठ महापर्व पर गंगा स्नान जाने वाले श्रद्धालु व्रती का वाहन जाम में फंसा रहा है. यात्री वाहनों पर सवार यात्री जाम के बीच हकलान देखा गया. सड़क जाम में फंसे वाहन सरकते नजर आया. जाम के विकट हालातों में वाहन सड़क के फ्लैंक भाग से आगे बढ़ने का प्रयास करता रहा. सड़क पर जाम के विकट बने स्थितियों में बाइक सवारों को आगे बढ़ना मुश्किल बना रहा. राहगीरों के सड़क पर चार कदम चलना कठिन बना रहा. एनएच 31 पर कुरसेला से लेकर रंगरा तक तकरीबन दस किलो मीटर के जाम में वाहन फंसा रहा. नेशनल हाइवे पर लगे जाम से एसएच 77 स्टैट हाइवे प्रभावित रहा. नया चौक कुरसेला से इस सड़क का परिचालन बाधित बना रहा. जाम के प्रभाव से स्टेशन सड़क परिचालन के लिए बाधित रहा. गंगा स्नान जाने वाले छठ व्रतियों का टोटो व ऑटो ट्रैक्टर के बढ़ते परिचालन से जाम के हालात विकट होता चला गया. सुबह सात बजे के करीब से एनएच 31 मार्ग पर जाम लगना प्रारम्भ हुआ था. उसके बाद जाम की स्थिति विकट होती चली गयी. सड़क का जाम सुबह से शाम के बीच तकरीबन दस घंटों से बना हुआ था. छठ व्रती के वाहनों के वापसी के वजह से जाम में सुधार आने की सम्भावना कम है. जाम में फंसा वाहन सरकते हुए मिनटों के दूरी को घंटों में पुरी कर रहे थे. मार्गों पर लगे कुरसेला बाजार का भाग अस्त व्यस्त बना रहा. व्यवसायिक दुकानों की बिक्री जाम के वजह से प्रभावित बना रहा. समाचार प्रेषण तक सड़क का जाम नहीं टूट पाया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




