जिले में एलपीजी गैस की नहीं है कोई कमी, धैर्य बनाएं रखें: डीएम

Published by :RAJKISHOR K
Published at :16 Apr 2026 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
जिले में एलपीजी गैस की नहीं है कोई कमी, धैर्य बनाएं रखें: डीएम

जिले में एलपीजी गैस की नहीं है कोई कमी, धैर्य बनाएं रखें: डीएम

विज्ञापन

– संवाददाता सम्मेलन में गैस की मौजूदा स्थिति को डीएम ने किया साझा कटिहार घरेलू गैस की मौजूदा स्थिति को साझा करते हुए जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने गुरुवार को कहा कि मध्य पूर्व में चल रहे आपसी विवाद व युद्ध के कारण विभिन्न क्षेत्रों में घरेलू गैस आपूर्ति से संबंधित विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से तरह-तरह के भ्रामक सूचना व अफवाह प्रसारित की जा रही है. समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में आयोजित संवाददाता सम्मेलन डीएम ने कहा कि कटिहार जिलान्तर्गत तीनों अनुमंडल क्षेत्रों के प्रखंडों में कार्यरत विभिन्न कंपनियों के कुल 54 गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स है. कटिहार अनुमंडल क्षेत्र अन्तर्गत 10 प्रखंडों में 31 एजेंसी, बारसोई अनुमंडल क्षेत्र अन्तर्गत 04 प्रखंडों में 18 एजेंसी एवं मनिहारी अनुमंडल क्षेत्र अन्तर्गत 02 प्रखंडों में 05 एजेंसी के पास घरेलु उपभोक्ताओं के लिए गुरुवार को कुल 11439 घरेलू एलपीजी गैस सिलिंडर उपलब्ध है. सभी कंपनियों के कार्यरत गैस एजेंसियों द्वारा बुधवार को घरेलू गैस की बुकिंग 5677 के विरूद्ध 4100 गैस सिलिंडर की आपूर्ति उपभोक्ताओं को उपलब्ध करा दी गयी है. साथ ही सभी गैस एजेंसियों के पास कुल 929 व्यवसायिक गैस सिलिंडर उपलब्ध है. डीएम ने बताया कि कटिहार जिलान्तर्गत गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स के पास पर्याप्त एलपीजी गैस सिलिंडर उपलब्ध है. जिलान्तर्गत घरेलू गैस सिलिंडर के खपत के अनुसार एलपीजी गैस कंपनियों के द्वारा सामान्य रूप से गैस की आपूर्ति की जा रही है. उन्होंने दावा किया कि बॉटलिंग प्लांट से घरेलू की आपूर्ति के लिए सिलिंडर आ रहा है. जिससे सम्पूर्ण प्रखंड अन्तर्गत विभिन्न गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स से संबंधित एलपीजी उपभोक्ताओं को आवश्यकता अनुसार आसानी से गैस सिलिंडर की आपूर्ति की जा रही है. इसके मद्देनजर केन्द्र सरकार के अलावे भी राज्य स्तर से लेकर जिला एवं प्रखंड स्तरों पर एलपीजी गैस आपूर्ति व वितरण की गहन निगरानी की जा रही है. ताकि गैसों की कालाबाजारी, मुनाफाखोरी, अवैध रूप से एलपीजी गैस सिलिंडर की बिक्री न हो सके. प्रेस कांफ्रेंस में अपर समाहर्ता बिनोद कुमार, उप विकास आयुक्त अमित कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुशील कुमार, डीपीआरओ अभिषेक रंजन आदि मौजूद थे. कालाबाजारी व जमाखोरी पर कार्रवाई डीएम ने कहा कि गैस सिलेंडरों की बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान व कार्रवाई के लिए 16 धावा दल का गठन किया गया है. अबतक गैस एजेंसी व अन्य स्थानों यथा होटल आदि में 620 बार छापेमारी व निरीक्षण किया गया है. संबंधित अनुमंडल पदाधिकारियों को इसकी निगरानी एवं अनुश्रवण के लिए निर्देशित किया गया है. कटिहार शहर के गैस एजेंसी के कर्मियों के विरूद्ध गैस आपूर्ति व वितरण में अनियमितता मामले में अबतक पांच के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. एलपीजी उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि धैर्य बनाये रखें तथा विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से प्रसारित अफवाहों व भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें तथा अनावश्यक रूप से गैस वितरकों के यहां भीड़ न लगाएं. हेल्पलाइन नंबर नंबर पर करें शिकायत आमजन के हित में गैस वितरण प्रणाली को सुचारू एवं पारदर्शी बनाये रखने के लिए निरंतर आवश्यक कदम उठाये जा रहे है. जरूरतमन्द संस्थानों जैसे शिक्षा एवं स्वास्थ्य को निर्वाध आपूर्ति के लिए अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया है. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी की गयी है. तेल एवं प्राकृतिक गैस की उत्पन्न समस्याओं के मद्देनजर आमजन को होने वाले कठिनाईयों के निदान के लिए जिला स्तर पर हेल्पलाईन नम्बर -06452-239025 एवं 239026 जारी किया गया है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन