पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 150% की वृद्धि मालवाहक में हुई

पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 150% की वृद्धि मालवाहक में हुई
कटिहार पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे अपने ग्राहकों की सेवा व अंतिम उपयोगकर्ताओं तक आवश्यक वस्तुओं की शीघ्र आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए चौबीसों घंटे अथक प्रयास कर रहा है. जुलाई माह के दौरान, इस जोन ने 0.936 मिलियन टन (एमटी) लोडिंग करने में सफलता हासिल की. जो पिछले वित्तीय वर्ष की समान अवधि की तुलना में 2.5% की वृद्धि को दर्शाता है. जुलाई माह में, कई सामग्रियों के माल लोडिंग में पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गयी. सीमेंट लोडिंग में 191.3%, कोयला लोडिंग में 200%, उर्वरक लोडिंग में 163.6% और पीओएल लोडिंग में 13.2% की वृद्धि हुई. इसके अतिरिक्त, अन्य क्षेत्रों में, बीते वित्तीय वर्ष की तुलना में जैसे स्टोन चिप्स में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 150% की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गयी है. माल लोडिंग में निरंतर वृद्धि इस क्षेत्र में बढ़ती आर्थिक गतिविधि को दर्शाती है. इस बढ़ती प्रवृत्ति ने न केवल इस क्षेत्र की आर्थिक परिदृश्य को सुदृढ़ किया है, बल्कि एनएफआर के राजस्व में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है. विकास के पथ पर अग्रसर, एनएफआर तकनीकी प्रगति के लिए प्रतिबद्ध है. जिसका उद्देश्य सेवा विश्वसनीयता और दक्षता को बढ़ाना है तथा माल परिवहन में निरंतर वृद्धि सुनिश्चित करना है. कपिंजल किशोर शर्मा, सीपीआरओ, एनएफ रेलवे
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










