रेलवे गार्ड के क्वार्टर में ताला तोड़कर कर ली चोरी

Updated at : 12 Sep 2025 6:34 PM (IST)
विज्ञापन
रेलवे गार्ड के क्वार्टर में ताला तोड़कर कर ली चोरी

रेलवे गार्ड के क्वार्टर में ताला तोड़कर कर ली चोरी

विज्ञापन

– चोरों ने लाखों की चोरी की – अलमीरा का लॉकर तोड़कर नगद राशि व सारे आभूषण की चोरी कटिहार सहायक थाना क्षेत्र के न्यू कॉलोनी में बीती देर शाम अज्ञात चोरों ने रेलवे गार्ड के घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. घटना की जानकारी मिलते ही सहायक थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा मामले की जांच में जुट गये हैं. बताते चले की सहायक थाना क्षेत्र के रेलवे क्वार्टर्स में इन दिनों चोरी की वारदात की घटना में काफी बढ़ोतरी हुई है. पुलिस प्रशासन चोरी की वारदात को रोकने में विफल साबित हो रहे हैं. रेलवे गार्ड सुभाष सिंह अपनी परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे. अपने क्वार्टर का चाबी पड़ोस के रेलवे गार्ड चुनमुन पांडे को देते रात्रि में सोने को कहते हुए लखनऊ चले गये. इधर चुनमुन पांडे सुभाष सिंह के क्वार्टर का चाभी अपनी पत्नी को देते हुए ध्यान देने को कहा था. चुनमुन की पत्नी ने शाम ढलते ही बंद क्वार्टर का ताला खोलकर लाइट जलाकर पुनः घर का ताला बंद कर दिया था. कुछ घंटे उपरांत उसने देखा कि क्वार्टर का लाइट बंद है. महिला सुभाष सिंह के क्वार्टर पर पहुंची तो वह हतप्रभ रह गई. क्वार्टर का मुख्य गेट लॉक टूटा पड़ा था. अंदर झांका तो घर के सारे सामान बिखरे पड़े थे. अंदर कमरे का भी गेट उखड़ा पड़ा था. अलमीरा की लॉकर भी खुला था सारा समान बिखरा पड़ा था. महिला ने इस बात की जानकारी अपने पति को दी. पति ने इसकी जानकारी वार्ड पार्षद दिनेश पांडे को दिया. सूचना मिलते ही दिनेश लोको पायलट के क्वार्टर में पहुंचे तथा घटना की जानकारी सहायक थाना पुलिस को दिया. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा मामले को लेकर छानबीन शुरू की. सटीक जानकारी पर शाम सवेरे चोरों ने घटना को दिया अंजाम सुभाष सिंह एवं उसकी पत्नी सहित अन्य परिजन के लखनऊ जाने तथा रात्रि प्रहर में उक्त क्वार्टर में लोको पायलट चुनमुन पांडे रात्रि विश्राम करेंगे इसकी जानकारी चोरों को संभवतः थी. चोरों ने रात का भी इंतजार नहीं किया. देर शाम हीं चोरों ने चोरी की साज़िश को अंज़ाम दिया.चोरों ने क्वार्टर के मुख्य गेट का ताला लगाने वाला हुक को उखाड़ कर घर में घुसा तथा कमरे का गेट भी कब्जा से उखाड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरी कितने की हुई है, यह पीड़ित परिवार के लौटने के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा. चोरों ने घर से सारा नगद रूपया एवं आभूषण की चोरी की है. अनुमानित लाखों रुपए की चोरी हुई है. घटना पश्चात पुलिस आस पास में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गयी है. इधर वार्ड पार्षद दिनेश पांडे ने बताया कि रेलवे क्वार्टर में इन दिनों चोरी की वारदात बढ़ गई है.सहायक थाना को बार बार सूचित करने के बाद भी पुलिस की कार्यशैली संतोष जनक नहीं है.पुलिस मेन रोड में ही पैट्रोलिंग करती है,जिसका परिणाम है कि गलियों के घरों में चोर आसानी से हाथ साफ कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन