मक्का क्षतिपूर्ति के मुआवजे को लेकर जिप सदस्य ने सीओ को सौपा ज्ञांपन

Updated at : 23 Mar 2026 6:54 PM (IST)
विज्ञापन
मक्का क्षतिपूर्ति के मुआवजे को लेकर जिप सदस्य ने सीओ को सौपा ज्ञांपन

मक्का क्षतिपूर्ति के मुआवजे को लेकर जिप सदस्य ने सीओ को सौपा ज्ञांपन

विज्ञापन

प्राणपुर प्रखंड मुख्यालय के अंचल कार्यालय में प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य ने किसानों के साथ टीम गठित कर प्राणपुर अंचल पदाधिकारी को मक्का फसल क्षतिपूर्ति मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है. जिला परिषद सदस्य शैदून निशा ने बताया कि प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र का भ्रमण कर सैकड़ों किसानों से मुलाकात किया गया. जिसमें किसानों ने बताया कि बैंक व महाजन से ऋण लेकर मक्का फसल का बुआई किया था. जो बीते दिन पूर्व आये आंधी तूफान और वर्षा में पचास प्रतिशत किसानों का मक्का फसल क्षतिग्रस्त हो गया. जिससे किसान बैंक व महाजन के ऋण को लेकर काफी चिंतित है. जिसके मद्देनजर जिप सदस्य ने सीओ को ज्ञापन सौंप कर मक्का फसल क्षतिपूर्ति देने कि मांग किया है, इस मौके पर अंचल राजस्व पदाधिकारी अजय कुमार सिंह पूर्व पैक्स अध्यक्ष मुस्तफा, किसान चुननू सहित कई किसान मौजूद थे.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन