पिस्टल दिखाकर युवक से की छिनतई

Updated at : 06 Mar 2025 6:57 PM (IST)
विज्ञापन
पिस्टल दिखाकर युवक से की छिनतई

पिस्टल दिखाकर युवक से की छिनतई

विज्ञापन

प्रतिनिधि, डंडखोरा प्रखंड के रायपुर पंचायत के बिजैली पुल के पास बुधवार की मध्यरात्रि को पिस्टल सटाकर 2000 नगद व मोबाइल छिनतई का मामला आया है. आजमनगर थाना क्षेत्र के सौंधा धार निवासी 22 वर्षीय अनरासल पिता मंसूर आलम ने बताया कि बुधवार को रात करीब 10:00 वह बस्तौल से कदवा रोड में जाने लगे. केवटिया मोड़ के समीप पहुंचे तो देखा कि लाल रंग से बाइक लगा हुआ था. उसमें तीन अज्ञात व्यक्ति था. कटिहार से लौटने के क्रम में बाइक पर सवार तीनों व्यक्ति उनका पीछा करने लगे. बिजैली पुल के पास उन्हें पिस्टल दिखाकर 2000 रुपया नगद व मोबाइल छीन लिया. उन्होंने बताया कि जब उनका पीछा किये तो दो-तीन राउंड फायरिंग किया. मौके पर थाना के पुलिस कर्मी पहुंचकर अगल बगल से पूछताछ की. साथ ही दुकान में लगे सीसी कैमरा को खंगालने में जुटे है. थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है. जांच शुरू कर दिया गया है. अगर घटना हुई है तो अपराधी जल्द ही पकड़ा जायेगा. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए डंडखोरा पुलिस सक्रिय है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन