अग्निवीर में चयनित युवाओं को किया गया सम्मानित

Edited by RAJKISHOR K
Updated:
विज्ञापन

अग्निवीर में चयनित युवाओं को किया गया सम्मानित

विज्ञापन

मनिहारी मनिहारी रेलवे काॅलोनी मैदान में अग्निवीर में चयनित युवाओं को सम्मानित किया गया. अनुमंडल क्षेत्र से भी देश सेवा के लिए काफी संख्या में अग्निवीर चयनित हुए है. रेलवे ग्राउंड में भूतपूर्व सैनिक सह प्रशिक्षक संतोष कुमार चौधरी ने अग्निवीर में चयन हुए युवकों का फूल- माला पहनाकर सम्मानित किया. उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. मनिहारी के अमीरलाल, धीरज, शुभम कुमार, मुजाहिद सहित एक दर्जन युवाओं का चयन बीते दिनों अग्निवीर में हुआ है. भूतपूर्व सैनिक संतोष कुमार चौधरी रेलवे खेल मैदान में युवाओं को देश सेवा, बिहार पुलिस, होमगार्ड के लिए प्रेरित करते हुए फिजीकल तैयारी के लिए प्रशिक्षण देते है. यह प्रशिक्षण निशुल्क है. खेल मैदान की कमी के कारण रेलवे खेल मैदान मनिहारी में फिजीकल तैयारी को लेकर काफी संख्या में लड़के व लड़किया सुबह व शाम आते है. देश सेवा में जाने को लेकर लड़कियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है. सुबह व शाम जम कर पसीना बहा रही है. मौके पर ई राजशेखर सिंह, रविंद्र कुमार, मासूम, गणपत सिंह, नीरज कुमार, करण मानश सहित कई लोगों ने बुके देकर हौसला अफजाई की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन