शांतिपूर्ण माहौल में हुई मां शारदे की पूजा

Updated:
विज्ञापन
शांतिपूर्ण माहौल में हुई मां शारदे की पूजा

शांतिपूर्ण माहौल में हुई मां शारदे की पूजा

विज्ञापन

कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र में श्रद्धा, भक्ति व उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला. नगर पंचायत कोढ़ा सहित प्रखंड के विभिन्न पंचायतों, गांवों, चौक-चौराहों, विद्यालयों, महाविद्यालयों और कोचिंग संस्थानों में मां सरस्वती की प्रतिमाएं स्थापित कर पूजा-अर्चना की. सुबह से ही पूजा स्थलों पर वैदिक मंत्रोच्चार, शंखध्वनि और हवन के साथ मां शारदे की आराधना प्रारंभ हो गयी. पुजारियों द्वारा विधि-विधान से पूजा संपन्न करायी गयी. छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. विद्यार्थियों ने मां सरस्वती से विद्या, बुद्धि, विवेक और उज्ज्वल भविष्य की कामना की. कोढ़ा स्कूल में कार्यक्रम में खुशबू कुमारी, गोलू कुमार, उदालक कुमार, रौनक केशरी, मानू कुमारी, मीठी कुमारी, रिया कुमारी, रौशन, प्रेम, देवगन और तेजप्रताप सहित अन्य बच्चों ने मां सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना की और क्षेत्र में सुख-समृद्धि एवं ज्ञान की कामना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन