तीन से दस जनवरी तक तार बदलने का होगा कार्य, 8.30 से 1.30 बजे तक बिजली रहेगी बाधित

तीन से दस जनवरी तक तार बदलने का होगा कार्य, 8.30 से 1.30 बजे तक बिजली रहेगी बाधित
मनिहारी मनिहारी के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था को अधिक सुरक्षित व सुदृढ़ बनाने के लिए नये साल में व्यापक स्तर पर कार्य किया जायेगा. विद्युत ग्रिड डालाबीर से नवाबगंज सब स्टेशन तक पुराना तार बदलकर उच्च क्षमता वाला विद्युत तार लगाये जायेंगे. तीन जनवरी से दस जनवरी तक कार्य होंगे. तीन जनवरी से दस जनवरी तक सुबह आठ बजकर तीस मिनट से दिन के एक बजकर तीस मिनट तक मनिहारी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. मौसम खराब होने पर या आपातकालीन स्थिति में कार्य दूसरे दिन होगा. विद्युत कनीय अभियंता अभिजीत कुमार ने बताया कि बिजली तार की क्षमता को बढ़ाया जा रहा है. उपभोक्ताओं से अपील है कि निर्धारित समय से पहले बिजली से संबंधित कार्य कर लें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




