लाखों से लगाया शुद्ध पेयजल संयंत्र पड़ा है बेकार

लाखों से लगाया शुद्ध पेयजल संयंत्र पड़ा है बेकार
कोढ़ा प्रखंड के बाहरखाल पंचायत में मुखिया के घर के ठीक सामने लगा शुद्ध शीतल पेयजल का संयंत्र कई दिनों से बंद पड़ा हुआ है. जिससे स्थानीय ग्रामीणों, खासकर बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. घर के सामने खेल रहे कई अन्य बच्चों ने भी बताया कि शीतल पेयजल काफी समय से बंद पड़ा है. अबतक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है. बच्चों का कहना है कि आसपास कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं है, उन्हें दूर जाकर पानी लाना पड़ता है. ग्रामीणों ने इस स्थिति पर नाराजगी जताते हुए कहा कि जब मुखिया के घर के सामने लगी सार्वजनिक सुविधा ही बंद है, तो पंचायत के अन्य हिस्सों में पेयजल व्यवस्था की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है. लोगों ने संबंधित विभाग और पंचायत प्रतिनिधियों से मांग की है कि जल्द से जल्द शीतल पेयजल को दुरुस्त कराया जाय.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










