भजन के माध्यम से मानसिक व शारीरिक स्वास्थ के गुर सिखाये गये

भजन के माध्यम से मानसिक व शारीरिक स्वास्थ के गुर सिखाये गये
कटिहार लायंस क्लब कटिहार की ओर से मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन बस्तौल स्थित आनंद मार्गी वृद्धाश्रम में किया गया. शिविर का उद्धाटन करते हुए अध्यक्ष लायन काजल महासेठ व सचिव सुनील भगत ने संयुक्त रूप से कहा कि वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्ग बड़े ही मानसिक दवाब में रहते है. क्योंकि या तो वे घर बार परिवार छोड़कर आते है या परिवार उन्हे घर छोड़ने को मजबूर करते है. उन्हें मानसिक शांति प्रदान करना ही ओस कार्यशाला का उद्येश्य है. कमेटी चेयरपर्सन सह पूर्व अध्यक्ष अनिल चमरिया ने कहा कि गोविंद शर्मा के दारा योग एवं भजन के माध्यम से उन्हें मानसिक व शारीरिक स्वास्थ के गुर सिखाये गये. गोविंद शर्मा ने यह सिखाते हुए कहा कि योग से शारीरिक स्वास्थ्य का ख्याल रखे एवं भजन का आनंद लेते हुए मानसिक शान्ति ग्रहण करें. उन्होंने बुजुर्गों से प्रतिदिन योग करने व भजन करने की सलाह दी. इस मौके पर संस्था द्वारा खाद्य सामग्री दी गयी. इस मौके पर लायन निधि भगत, अमरनाथ प्रसाद के साथ पूर्व अध्यक्ष दिलीप डोकनिया भी उपस्थित थे. वृद्धाश्रम के अध्यक्ष डॉ एस के भारती के साथ कई सदस्य उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




