बारसोई सीएसपी संचालकों के साथ थानाध्यक्ष ने की बैठक

Updated at : 11 Sep 2025 7:10 PM (IST)
विज्ञापन
बारसोई सीएसपी संचालकों के साथ थानाध्यक्ष ने की बैठक

बारसोई सीएसपी संचालकों के साथ थानाध्यक्ष ने की बैठक

विज्ञापन

– सुरक्षा के दृष्टिकोण से परिचालन के समय कैसे पुलिस को देनी होगी सूचना बारसोई सुरक्षा के दृष्टिकोण से सीएसपी संचालकों के साथ बारसोई थानाध्यक्ष रामचंद्र मंडल ने गुरुवार को बारसोई थाना परिसर में एक बैठक की. बैठक में मुख्य रूप से पुलिस अंचल निरीक्षक तरुण कुमार तरुणेश उपस्थित रहे. बैठक के माध्यम से उपस्थित सभी बैंक के सीएसपी संचालकों से विस्तृत रूप से जानकारी ली. उन्होंने कहा कि सीएसपी केंद्र में सीसीटीवी कैमरा लगायें तथा सीएसपी संचालक नकद परिवहन से पहले थाना को सूचना दें ताकि पुलिस प्रोटेक्शन दिया जा सके. यह अनिवार्य रूप से सभी बैंक के सीएसपी संचालकों पर लागू होगा. पुलिस अंचल निरीक्षक ने कहा कि आये दिन सीएसपी संचालकों के साथ अज्ञात अपराधियों घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं. इस पर नियंत्रण करने को लेकर बैठक आयोजित की गई है. इसलिए पुलिस निर्देश का पालन करना आवश्यक है. बैठक में सभी बैंक के सीएसपी संचालक उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन