हादसे में घायल स्टैंड किरानी का इलाज के दौरान मौत

Published by : RAJKISHOR K Updated At : 04 Feb 2026 7:10 PM

विज्ञापन

हादसे में घायल स्टैंड किरानी का इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन

कुरसेला थाना क्षेत्र के खेरिया स्टेशन रोड पर दुर्घटना में घायल व्यक्ति का कटिहार मेडिकल कॉलेज में इलाज के क्रम में मौत हो गयी. मृतक रामशीष यादव (50) थाना क्षेत्र के खेरिया गांव का निवासी था. उपचार के लिए सीएचसी कुरसेला ले जाया गया था. सीएचसी में उपचार बाद विशेष चिकित्सा के लिए हायर सेंटर कटिहार रेफर किया था. मेडिकल कॉलेज में उपचार क्रम में इनकी मौत हो गयी. घटना दो जनवरी को घटित हुई थी. घर जाने में इसे पीछे से बाइक ने धक्का मार दिया था. बाइक के धक्का से सड़क पर गिरने से इनके सिर में गम्भीर चोट पहुंची थी. मृतक नया चौक कुरसेला के रुपौली बस पड़ाव पर स्टैंड किरानी का कार्य करता था. मौत के खबर से परिवार में कोहराम मच गया. परिजन बच्चे दहाड़े मार विलाप कर रहा था. परिवार इसी के कमाई पर आश्रित था. परिवार के समक्ष भरण पोषण की समस्या खड़ी हो गयी. मृतक गरीब परिवार से था. इनकी आर्थिक हालात लचर बनी हुयी थी. स्टैंड किरानी की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. जानकारी अनुसार मृतक के शव को कटिहार में पोस्टर्माटम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन