कटिहार में उत्पाद विभाग की कार्रवाई, 79.4 लीटर विदेशी शराब-बीयर जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

Author Rajkishor k|Edited by Shruti Kumari
Updated:
विज्ञापन
उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 79.400 लीटर शराब बरामद

गिरफ्तार तस्कर

कटिहार में उत्पाद विभाग ने छापेमारी कर 79.400 लीटर विदेशी शराब और बीयर बरामद की है। इस दौरान एक महिला समेत दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन

कटिहार : जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी के निर्देश पर मध्य निषेध विभाग ने जिले में शराब तस्करी के खिलाफ सघन अभियान चलाया. उत्पाद अधीक्षक सुभाष सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने सालमारी थाना क्षेत्र और कटिहार रेलवे स्टेशन पर छापेमारी कर कुल 79.400 लीटर विदेशी शराब और बीयर बरामद की. कार्रवाई के दौरान एक महिला समेत दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया.

सालमारी क्षेत्र में दो जगह छापेमारी

उत्पाद विभाग की टीम ने सालमारी थाना क्षेत्र के मुकुरिया रेलवे स्टेशन के पास छापेमारी कर 30 लीटर बीयर बरामद की. वहीं दूसरी टीम ने तेलता रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-01 के समीप से 35 लीटर बीयर जब्त की.

कटिहार स्टेशन से दो तस्कर गिरफ्तार

कटिहार रेलवे स्टेशन परिसर में जांच अभियान के दौरान उत्पाद विभाग ने दो लोगों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार तस्करों में पूर्णिया जिले के मरंगा थाना क्षेत्र के हरदा निवासी विकास साह के पास से 9 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई. वहीं उसी क्षेत्र की विमला देवी को 5.400 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया.

उत्पाद अधिनियम के तहत दर्ज हुआ मामला

उत्पाद अधीक्षक सुभाष सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान कुल 79.400 लीटर विदेशी शराब और बीयर जब्त की गई है. गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ बिहार उत्पाद एवं मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने कहा कि जिले में शराब तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा.

और पढ़ें : संसाधन के अभाव में दम तोड़ रहा 1963 में स्थापित आरडीएस कॉलेज


विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन