डीएस कॉलेज में 15 जुलाई से सात दिवसीय युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण, 13 तक करें निःशुल्क पंजीकरण

Updated:
विज्ञापन

डीएस कॉलेज

डीएस कॉलेज में 15 जुलाई से शुरू हो रहे सात दिवसीय युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए पंजीकरण 13 जुलाई तक किए जा सकते हैं. यह प्रशिक्षण 18-35 वर्ष आयु वर्ग के 100 छात्र-छात्राओं के लिए निःशुल्क है.

विज्ञापन

कटिहार : डीएस कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की ओर से 15 जुलाई से सात दिवसीय युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं. शनिवार से पंजीकरण प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है, जो 13 जुलाई तक चलेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

एनएसएस इकाई-2 के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. आशीष आनंद ने बताया कि प्रशिक्षण पूरी तरह आवासीय होगा. इसमें 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के 100 छात्र-छात्राओं का चयन किया जाएगा.

निःशुल्क मिलेगा प्रशिक्षण और आपदा किट

उन्होंने बताया कि भारत सरकार और राज्य सरकार के निर्देश पर प्रतिभागियों को निःशुल्क प्रशिक्षण, आवास, भोजन, पंजीकरण तथा आपदा प्रबंधन से संबंधित इमरजेंसी किट उपलब्ध कराई जाएगी. प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को फर्स्ट एड किट, सेफ्टी हेलमेट, लाइफ जैकेट सहित अन्य आवश्यक सामग्री भी दी जाएगी.

आपदा प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं की मिलेगी ट्रेनिंग

सात दिवसीय प्रशिक्षण में फर्स्ट एड, सीपीआर, फायर सेफ्टी, क्राउड मैनेजमेंट और रोप रेस्क्यू समेत आपदा प्रबंधन के विभिन्न विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा. प्रशिक्षण पूरा होने पर प्रतिभागियों को सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त प्रमाणपत्र और आधिकारिक यूनिफॉर्म भी प्रदान की जाएगी.

तीन वर्ष तक मिलेगा बीमा लाभ

डॉ. आशीष आनंद ने बताया कि प्रशिक्षण में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों का तीन वर्ष के लिए जीवन और स्वास्थ्य बीमा कराया जाएगा. प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों का शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना आवश्यक है.

उन्होंने बताया कि पंजीकरण के लिए एनएसएस की ओर से अलग-अलग पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है. इससे पहले जिले के अन्य महाविद्यालयों में भी यह प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया जा चुका है.

और पढ़ें :800 भूमिहीन महादलित परिवारों को नहीं मिली जमीन, सड़क और नहर किनारे गुजर रही जिंदगी


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन