एसपी ने कुरसेला पहुंच हत्या घटना की जांच, दिया निर्देश

Updated:
विज्ञापन
एसपी ने कुरसेला पहुंच हत्या घटना की जांच, दिया निर्देश

एसपी ने कुरसेला पहुंच हत्या घटना की जांच, दिया निर्देश

विज्ञापन

कुरसेला एसपी शिखर चौधरी ने शुक्रवार देर शाम कुरसेला पहुंच कर घटना के अनुसंधान कार्य का पड़ताल कर पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया. एसपी ने बताया कि शीघ्र ही हत्या में संलिप्त आरोपित पुलिस के गिरफ्त में होगा. उन्होंने बताया कि युवक हत्या घटना के तत्काल बाद एसडीपीओ सदर 2 के नेतृत्व में एसआईटी का गठन कर दिया गया है. चौबीस घंटे के अंदर प्राथमिकी अभियुक्त नीतीश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है. बांकी शेष बचे पांच अभियुक्त है. उसके गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. तकनीकी और थाना की टीम इस पर काम कर रही है. उन्होंने बताया कि कुछ मोवाइल फोन को सर्विलांस पर लिया गया है. एसपी ने बताया कि परिजन के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है. हत्या घटना मामले में छह लोगों पर मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि मृतक पर हत्या अन्य अपराध का अपराधिक मामला दर्ज है. एसपी ने बताया कि हत्या के पीछे आपसी रंजिश की जानकारी सामने आयी है. बरामद पिस्टल के सवाल पर उन्होंने कहा कि हथियार को लेकर जांच की जा रही है. एसपी के कुरसेला आने से हत्या घटना की जांच और गिरफ्तारी में तेजी आने की सम्भावना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन