एसपी ने हसनगंज थाना में की जनसुनवाई, पुलिस पदाधिकारी को दिये आवश्यक निर्देश

एसपी ने हसनगंज थाना में की जनसुनवाई, पुलिस पदाधिकारी को दिये आवश्यक निर्देश
हसनगंज हसनगंज थाना प्रांगण में पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर आयोजित जनता दरबार में एसपी शिखर चौधरी ने लोगों की फरियाद सुनी. कई मामलों को लेकर जनप्रतिनिधि सहित ग्रामीणों ने एसपी का ध्यान आकृष्ट कराया. साथ ही अतिक्रमण व अतिक्रमण संबंधित कई मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया. भारीडीह शिव मंदिर में अतिक्रमण, हसनगंज बाजार में अतिक्रमण सहित ग्रामीण क्षेत्रों में गश्ती बढ़ाने को लेकर भी जनप्रतिनिधियों ने आवेदन देकर पुलिस अधीक्षक से निदान की मांग की. साथ ही जनप्रतिनिधियों ने पूर्व से लंबित भत्ता मानदेय को लेकर पुलिस अधीक्षक को आवेदन दिया. थाना में महिला कांस्टेबल की मांग की गयी. ताकि क्षेत्र में गस्ती दौरान सुविधा मिले. एसपी ने अधिकारियों को अतिक्रमण सहित संबंधित समस्याओं का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया. क्षेत्र में लगातार गश्ती बढ़ाने सहित नशे के तस्करों पर भी कार्रवाई करने का निर्देश दिया. इसके बाद उन्होंने थाना का निरीक्षण किया, निरीक्षण दौरान अभिलेख, मलखाना, परिसर की साफ सफाई व विधि व्यवस्था की समीक्षा की. साथ ही थाना को लेकर बनाए जा रहे भवन निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया. एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर थाना प्रांगण में जनता दरबार का आयोजन किया गया है. बताया जो भी ग्रामीण व फरियादी पुलिस मुख्यालय नहीं पहुंच पाते हैं उनके लिए थाना प्रांगण में ही उपस्थित होकर उनकी फरियादों को सुनने व उनके निष्पादन के लिए यह अभियान चलाया है. ठंड को देखते हुए बताया अक्सर गृह भेदन की समस्याएं बढ़ जाती है. अधिकारियों को गश्ती बढ़ाने का निर्देश दिया है. थानाध्यक्ष निक्की कुमारी, मुखिया रानी देवी, गौतम कुमार, विजय साह, मनोज मंडल, राधा उरांव, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमार मंडल, सदानंद तिर्की, सरपंच गजेंद्र शर्मा, मुकेश श्रीवास्तव, ज्योतिष कांत कुंअर, हृदय नारायण उरांव, अमरनाथ यादव, देवेंद्र महतो सहित जनप्रतिनिधिगण व पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










