तेज धूप ने लोगों को किया परेशान

तेज धूप ने लोगों को किया परेशान
– अधिकतम तापमान 33 डिग्री तो न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान कटिहार जिले में सोमवार सुबह से ही आसमान साफ रहा और तेज धूप रही. जिससे लोगों को गर्मी ने खासा परेशान किया. कटिहार में पिछले एक सप्ताह से मौसम लगातार कूल-कूल बना हुआ था. रोज हल्की बारिश, हवा चलने व बादल छाए रहने से लोगों को गर्मी से लगातार राहत मिल रही थी. सोमवार से मौसम में थोड़ा परिवर्तन हुआ है. पूरे दिन लोगों को धूप व गर्मी परेशान किया. दोपहर 12 बजे तक तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. सोमवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहा. दोपहर में बाहर निकले लोग छाता, गमछा से अपने को बचाते व छांव तलासते दिखे. मौसम विभाग ने मंगलवार से गुरुवार तक गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है. किसानों को सलाह है कि कटी फसल को सुरक्षित स्थान पर रखें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










