ePaper

आस्था के भक्ति भाव से क्षेत्र में सरस्वती पूजनोत्सव संपन्न

Updated at : 23 Jan 2026 7:51 PM (IST)
विज्ञापन
आस्था के भक्ति भाव से क्षेत्र में सरस्वती पूजनोत्सव संपन्न

आस्था के भक्ति भाव से क्षेत्र में सरस्वती पूजनोत्सव संपन्न

विज्ञापन

कुरसेला क्षेत्र में बसंत पंचमी पर विद्या की अधिष्ठात्री सरस्वती पूजनोत्सव आस्था भक्ति भावों के बीच पूजा अर्चना संपन्न हो गया. सरकारी गैर शैक्षणिक शिक्षण संस्थानों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में सरस्वती प्रतिमा की स्थापना कर पूजा की. नगर पंचायत के कुरसेला बस्ती के पौराणिक सरस्वती मंदिर के साथ बल्थी महेशपुर के कालिका मंदिर परिसर के सरस्वती मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा कर मनोवांछित कामनाओं के लिए याचना किया. सरस्वती माता के जयकारा से वातावरण भक्ति भाव से ओत प्रोत बना रहा. स्कूली छात्रों ने सरस्वती पूजा आयोजन में भागीदारी निभाकर सहपाठियों को अबीर गुलाल लगाकर बसंत के आगमन का एहसास कराया. आइंस्टीन इंस्टीट्यूट ज्ञान निकेतन में सरस्वती पूजा आयोजन पर छात्र- छात्राओं ने आस्था उत्साह भक्ति भावों से पूजा अर्चना किया. अन्य वर्षों के अपेक्षा इस वर्ष सरस्वती पूजा पर किसी जगह डीजे के अलावा साउण्ड बाक्स आदि का संगीत सुनायी नहीं दिया. शांति सादगी के बीच संगीत के शोर के बिना हर जगह सरस्वती पूजा का आयोजन किया. सरस्वती पूजा का आयोजन दृष्टीगोचर हुआ. माना जा रहा है कि अधिकांश जगहों पर प्रतिष्ठापित सरस्वती प्रतिमा का शनिवार को नदी मे विसर्जित करने का निर्देश दिया है. प्रशासनिक स्तर पर शख्त हिदायत दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन