मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न हुई संकीर्तन

मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न हुई संकीर्तन
मनसाही हफलागंज में 72 घंटे का अखंड हरिरान संकीर्तन शांतिपूर्ण माहौल में रविवार की सुबह संपन्न हुई. गुरुवार की सुबह पूरे वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संकीर्तन आरंभ हुई थी. भक्तों में काफी उत्साह देखा गया. संकीर्तन को सफल बनाने के लिए आधा दर्जन से अधिक कीर्तन मंडली को लगाया गया था. संकीर्तन के दौरान रामायण पाठ, रासलीला एवं हवन कार्यक्रम भी किए गये. संकीर्तन स्थल पर देवी देवताओं के लीला करते हुए कई प्रतिमाएं भी लगाये गये थे. यज्ञ स्थल पर जैसे-जैसे भक्तों की भीड़ बढ़ रही थी. वैसे-वैसे यज्ञ स्थल के आसपास का मैदान मेले का रूप लेते जा रहा था. मेले में खाद्य पदार्थ के साथ-साथ श्रृंगार सामग्री, बच्चों के खिलौने व झूले आदि की दुकान यज्ञ स्थल की शोभा और भीड़ बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रही थी. यज्ञ को सफल बनाने के लिए स्थानीय कमेटी सदस्य तन मन धन से सहयोग किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










