ग्रामीण पक्की सड़क टूटकर गड्ढों में हुई तब्दील, आवाजाही में परेशानी

Updated at : 07 Jan 2026 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीण पक्की सड़क टूटकर गड्ढों में हुई तब्दील, आवाजाही में परेशानी

ग्रामीण पक्की सड़क टूटकर गड्ढों में हुई तब्दील, आवाजाही में परेशानी

विज्ञापन

हसनगंज प्रखंड के ढेरुआ पंचायत के महमदिया-ढेरुआ मुख्य सड़क से कजरी गांव को जाने वाली ग्रामीण ढलाई सड़क जर्जर व टूट कर गड्ढों में तब्दील हो जाने से लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है. मनोज परिहार, अरविंद कुमार, रुमा देवी, प्रभू रविदास, दिनेश रविदास सहित ग्रामीणों ने बताया कि कई वर्षों से सड़क टूटकर गड्ढों में तब्दील हो गयी है. लोग जर्जर सड़क पर ही आवागमन कर रहे हैं. पूरे कजरी गांव को मुख्य सड़क तक पहुंचने के लिए यह एक मात्र सड़क है. जो पूरी तरह जर्जर व गड्ढे में तब्दील हो गयी है. जर्जरता के कारण सड़क पूरी तरह सकरी हो गई है. जबकि सड़क पर प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का आवागमन रहता है. स्थानीय ग्रामीण मनोज परिहार, अरविंद कुमार, रुदाल कुमार, अशोक कुमार आदि ने कहा की सड़क जगह जगह पुरी तरह क्षतिग्रस्त होने से वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है. खासकर लोगों को रात्रि में चलने में काफी परेशानी होती है. सड़क जर्जर होने के चलते अक्सर राहगीर दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं. इसमें कुछ वाहन सवार तो गिरकर गंभीर रूप से घायल भी हो गए हैं. यह सड़क पंचायत स्तर से निर्माण किया गया था. विगत कई वर्षों से सड़क जर्जर हो गई है. कई बार जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन इसका कोई लाभ नहीं हुआ. सड़क निर्माण या मरम्मत की दिशा में कोई पहल नही हुआ हैं. लोग जर्जर सड़क पर आवागमन करने को मजबूर हैं. बरसात के दिनों में स्थिति और भी दयनीय हो जाती है. लोगों ने विभाग व जनप्रतिनिधियों से उक्त सड़क को जल्द मरम्मत कराने की मांग किया हैं. ताकि आवाजाही में सुविधा मिल सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन