रोजगार मेले के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Updated:
विज्ञापन
रोजगार मेले के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

रोजगार मेले के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

विज्ञापन

बलरामपुर रोजगार मेले के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर शनिवार को रवाना किया गया. प्रचार वाहन प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में घूम-घूम कर लोगों को इस रोजगार मेला के बारे में जानकारी देगा. ग्रामीण व दूर दराज क्षेत्र के बेरोजगार युवक युवतियों को स्वरोजगार देने व स्वरोजगार के प्रशिक्षण से जोड़ने के लिए जीविका बलरामपुर की ओर से 9 दिसंबर को रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजित किया जायेगा. यह रोजगार मेला तेलता स्कूल ग्राउंड में आयोजित किया जायेगा. 18 से 35 साल तक के युवाओं को जीविका संगठित क्षेत्रों में रोजगार पाने का अवसर मिलेगा. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार सिंह, प्रखंड परियोजना प्रबंधक मिथुन कुमार रजक, प्रबंधक रोजगार अमित सागर, सुक्ष्म प्रबंधक राकेश पांडे, प्रबंधक बीमा मौसम कुमारी, सीएलएफ कि जीविका दीदी के द्वारा रोजगार सह मार्गदर्शन में मेला के लिए हरी झंडी दिखाकर रोजगार रथ को रवाना किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन