पंचायत समिति की बैठक में समस्याओं के समाधान पर चर्चा

पंचायत समिति की बैठक में समस्याओं के समाधान पर चर्चा
कटिहार स्थानीय कटिहार सदर प्रखंड में पंचायत समिति सदस्यों की एक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड की समस्याओं के बारे में विचार विमर्श किया. प्रत्येक समिति सदस्य एवं मुखिया ने अपने-अपने विचार रखें. समस्याओं के समाधान के लिए सभी ने संकल्प लिया. सदस्यों ने कहा कि सदर प्रखंड होने के बावजूद राशि आवंटित कम होना विकास में रुकावट पैदा करता है. सभी सदस्य सदर विधायक सह तारकिशोर प्रसाद से अपना मांग रखा और उसे पूरा करने के लिए आश्वासन भी दिए. तारकिशोर प्रसाद के पांचवीं बार सदर विधायक के जीत के खुशी पर पहली बार बैठक में शामिल सदर विधायक को प्रखंड की ओर से प्रमुख सोनी सिंह के द्वारा गुलदस्ता देकर सम्मान किया. विधायक समिति के बैठक में प्राय शामिल होते रहे है. प्रमुख एवं प्रखंड विकास अधिकारी उनका आभार व्यक्त किया. सभी सदस्यों के प्रति आभार प्रकट किया. कटिहार सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद सदर प्रखंड प्रमुख सोनी सिंह, उप प्रमुख अनवर अंसारी, बीडीओ डॉ राहुल कुमार सिंह, सीओ अंशु कुमार, सीडीपीओ माधवी रानी, समिति सदस्य पूनम देवी, रुखसाना खातून, प्रेम मंडल, गुलाम मुस्तफा, विकास उरांव, मुखिया मुकेश पासवान, मनोज हसदा, नैमूल हक, रामावर सिंह आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










