प्रमुख ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय कजरी का निरीक्षण किया

Updated at : 17 Jan 2026 7:38 PM (IST)
विज्ञापन
प्रमुख ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय कजरी का निरीक्षण किया

प्रमुख ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय कजरी का निरीक्षण किया

विज्ञापन

हसनगंज प्रखंड के क्षेत्र भ्रमण दौरान प्रखंड प्रमुख सह भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष नीलू देवी ने ढेरुआ पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय कजरी का निरीक्षण किया. छात्र–छात्राओं के बैठने के लिए डेस्क–बेंच की पर्याप्त व्यवस्था नहीं पाई गई, बच्चों को पठन–पाठन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा इस समस्या से संबंधित विभाग को पूर्व में लिखित रूप से अवगत कराया जा चुका था. अबतक कोई समाधान नहीं हो सका था. विद्यालय की इस गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रखंड प्रमुख नीलू देवी ने सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद को एक लिखित प्रतिवेदन सौंपा. विधायक तारकिशोर प्रसाद ने प्रतिवेदन को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र समस्या के समाधान का आश्वासन दिया. सकारात्मक आश्वासन से विद्यालय के छात्र, अभिभावकों एवं शिक्षकों में आशा का संचार हुआ है. प्रखंडवासियों की ओर से प्रमुख नीलू देवी एवं सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद के प्रति सहृदय धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया. प्रमुख प्रतिनिधि गौतम कुमार ने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान विभिन्न गांवों में जो भी समस्याएं सामने आती हैं, उनके समाधान के लिए पहल करना उनकी पहली प्राथमिकता है. सड़क, नाला सहित अन्य विकास कार्यों को लेकर भी निर्माण कार्य कराया है. विद्यालय में बच्चों को हो रही समस्या के समाधान हेतु सदर विधायक को लिखित आवेदन सौंपा है, जिस पर सकारात्मक आश्वासन प्राप्त हुआ है. प्रधानाध्यापक द्वारा बताया गया कि विद्यालय में 188 बच्चे कुल नामांकित हैं. वर्ग पांचवी और षष्ठम के छात्र छात्रा को दरी पर बैठ कर पढ़ाई करते हैं. सभी छात्र छात्रा के लिए डेस्क–बेंच की अतिआवश्यकता है. ताकि सभी डेस्क–बेंच एक साथ बैठकर पढ़ाई कर सकेंगे. मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि गौतम कुमार, उत्तम कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन