फसल बर्बाद करने को लेकर पीड़ित ने थाने में लगायी गुहार

Published by :RAJKISHOR K
Published at :02 Jul 2025 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
फसल बर्बाद करने को लेकर पीड़ित ने थाने में लगायी गुहार

फसल बर्बाद करने को लेकर पीड़ित ने थाने में लगायी गुहार

विज्ञापन

कोढ़ा रौतारा थाना क्षेत्र के खुदना गांव निवासी अमित कुमार ने अपनी खरीदी हुई जमीन को दबंगों से मुक्त कराने के लिए रौतारा थाना में आवेदन दिया है. पीड़ित अमित कुमार ने आरोप लगाया है कि 0.60 डिसमिल भूमि की रजिस्ट्री 23 फरवरी 2022 को उदय शंकर चौधरी, परोरा निवासी से की थी. भूमि का दाखिल खारिज 27 जून 2025 को हो चुका है. नियमित रूप से लगान रसीद भी कट रही है. गांव के ही कुछ दबंग लोग उक्त जमीन पर कब्जा जमाने की कोशिश कर रहे हैं. अमित कुमार ने आरोप लगाया है कि इन लोगों ने उनकी लगाई हुई फसल को बर्बाद कर दिया है. जमीन पर दोबारा न चढ़ने की धमकी दी है. रौतारा थाना में न्याय की गुहार लगाई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हो चुका है और मामले की जांच कर शीघ्र ही स्थल निरीक्षण किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन