मारपीट में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत

मारपीट में घायल का भागलपुर में चल रहा था इलाज
मनिहारी. मनिहारी थाना के बाघमारा में मारपीट से घायल मुकुल मंडल (50) की मौत हो गयी. भागलपुर में इलाज के दौरान मौत हुई है. मृतक के पुत्र बबलू मंडल ने बताया कि 14 नवंबर की घटना है. वहां सुनील मंडल मेरे घर आया. गाली देने लगा. फिर टोटो रिक्शा का शीशा तोड़ दिया. विरोध करने पर बांस से सुनील मंडल समेत अन्य लोग मेरे पिता से मारपीट किया था. अनुमंडलीय अस्पताल ले गये. वहां से कटिहार सदर अस्पताल ले गये. कटिहार से भागलपुर मायागंज इलाज के लिए ले गये. मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गयी. मंगलवार को उसके घर मनिहारी बाघमारा मिलकी शव पहुंचने पर परिजन का रो-रोकर बुरा हाल था. सूचना पर मनिहारी थानाध्यक्ष पंकज आनंद पहुंचे. थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. आरोपित के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




