एसआईआर को लेकर केवल भ्रम फैला रहा विपक्ष : प्रमोद चंद्रवंशी

Updated:
विज्ञापन
एसआईआर को लेकर केवल भ्रम फैला रहा विपक्ष : प्रमोद चंद्रवंशी

भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय की अध्यक्षता में कटिहार जिला अतिथि गृह में मतदाता पुनरिक्षण को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गयी.

विज्ञापन

कटिहार. भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय की अध्यक्षता में कटिहार जिला अतिथि गृह में मतदाता पुनरिक्षण को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गयी. मुख्य अतिथि के रूप में बिहार भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह विधान पार्षद प्रमोद चंद्रवंशी शामिल हुए. प्रमोद चंद्रवंशी ने कहा कि बिहार मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया में 99.8 प्रतिशत मतदाता कवर हो चुके हैं. एसआईआर को लेकर महागठबंधन के द्वारा बोए झूठ के पेड़ को बिहार की जागरूक जनता ने जड़ से उखाड़ कर फेंक दिया, मतदाताओं की जीत हुई. विपक्ष के फैलाए भ्रमजाल की हार हुई. एसआईआर अभियान उच्चतम न्यायालय की निगरानी में पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ चलाया जा रहा है. चुनाव आयोग ने यह स्पष्ट किया है कि हर पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में दर्ज किया जायेगा और कोई भी वास्तविक मतदाता छूटेगा नहीं. प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि पूरा देश इस बात को जानता है कि एसआईआर अभियान उच्चतम न्यायालय की निगरानी में चल रहा है, विपक्ष को उस पर भी भरोसा नहीं है, वे सिर्फ राजनीति करना चाहते हैं और मतदाता इस बात को अच्छे से समझ रहे हैं. इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रभारी नरेश साह, महापौर उषा देवी अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रभूषण ठाकुर, जिला प्रभारी प्रफुल्ल रंजन वर्मा, पूर्व विधायक विभाष चंद्र चौधरी, जिला महामंत्री रामनाथ पांडे, गोविंद अधिकारी आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन