बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था की दिशा में त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन
बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था की दिशा में त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश

एसपी के निर्देशानुसार सुपर-पेट्रोलिंग अभियान के तहत जिलांतर्गत अपराध नियंत्रण, प्रभावी गश्ती व सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के लिए निरीक्षण किया गया.

विज्ञापन

अपराध नियंत्रण व सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने को लेकर पदाधिकारी ने किया निरीक्षण

कटिहार. एसपी के निर्देशानुसार सुपर-पेट्रोलिंग अभियान के तहत जिलांतर्गत अपराध नियंत्रण, प्रभावी गश्ती व सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के लिए निरीक्षण किया गया. अपर पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस निरीक्षक द्वारा विभिन्न थानों के ओडी पदाधिकारी एवं गश्ती वाहनों में प्रतिनियुक्ति पुलिस पदाधिकारी कर्मियों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया. उक्त आदेश के आलोक में अपर पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार ने नगर थाना सहित कई थानों का निरीक्षण किया. उन्होंने बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था की दिशा में ओडी प्रभारी को थाना पहुंचे शिकायतकर्ता के आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया. एसडीपीओ ने कहा कि थाना पहुंचे शिकायतकर्ता का मामला गंभीर हो तो, उस पर त्वरित कार्रवाई करें. घटनास्थल पर पुलिस पदाधिकारी की टीम को अविलंब रवाना करें, ताकि मामला नियंत्रण हो सके. हर एक शिकायत कर्ता की शिकायत की जानकारी वरीय पुलिस पदाधिकारी व थानाध्यक्ष को देते हुए अविलंब कार्रवाई करें. इसके अलावा पेट्रोलिंग में तैनात पुलिस पदाधिकारी को वायरलेस या फिर थानाध्यक्ष से मिले दिशा निर्देश के आधार पर घटनास्थल पर बिना देरी पहुंचने का निर्देश दिया. इसके अतिरिक्त संदिग्ध व्यक्ति या संदिग्ध वाहन चालकों के गाड़ी की तलाशी अभियान जारी रखें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन