मांगों को लेकर रात्रि प्रहरी संघ ने समाहरणालय के गेट पर दिया धरना

Updated at : 12 Sep 2025 6:28 PM (IST)
विज्ञापन
मांगों को लेकर रात्रि प्रहरी संघ ने समाहरणालय के गेट पर दिया धरना

मांगों को लेकर रात्रि प्रहरी संघ ने समाहरणालय के गेट पर दिया धरना

विज्ञापन

कटिहार बिहार विद्यालय रात्रि प्रहरी संघ कटिहार इकाई ने शुक्रवार को सीधे खाते में पेमेंट करने की मांग को लेकर समाहरणालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया. नेतृत्व संघ के जिला अध्यक्ष फिरोज खान ने किया. जिला अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षा विभाग रात्रि प्रहरियों के वेतन भुगतान के मामले में उदासीन और भ्रमित करने वाला रवैया अपना रहा है. कहा कि सरकार डिजिटल इंडिया की बात करती है. इस डिजिटल जमाने में भी रात्रि प्रहरियों को वेतन भुगतान चेक के माध्यम से होता है. चेक भुगतान को लेकर रात्रि प्रहरियों को कभी विद्यालय के प्रधानाचार्य तो कभी अध्यक्ष के पास दौड़ना पड़ता है. जब वेतन भुगतान की बात आती है तो उनके नाम पर हम सभी रात्रि प्रहरियों से नजराना के तौर पर राशि की मांग की जाती है. नजराना नहीं देने पर वेतन भुगतान का कार्य लंबे समय तक लटका दिया जाता है. संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण कुमार मंडल ने कहा कि जब सरकार किसी योजना की राशि डायरेक्ट लाभुक के खाते में भेजती है तो आखिर रात्रि प्रहरियों के वेतन खाते में क्यों नहीं दी जा रही है. हमलोग रात में अपनी नींद त्याग कर विद्यालय की सुरक्षा में लगे रहते हैं. लेकिन हमें एक सुरक्षा किट तक मुहैया नहीं कराया गया है. सरकार से बस हमारी एक ही मांग है कि रात्रि प्रहरियों का वेतन भुगतान डायरेक्ट उनके खाते पर भेजा जाय. सुरक्षा को लेकर सुरक्षा किट प्रदान किया जाय. प्रदीप कुमार पासवान, मुकेश कुमार, प्रभात कुमार सिंह, आसिफ, दिलदार हुसैन, सोनू कुमार रजक, गौरी शंकर राम, सज्जाद बैठा, राजेश कुमार मंडल, गुड्डू कुमार पासवान, रोहित कुमार पासवान, विनोद कुमार राय, रविंद्र कुमार, धर्मेंद्र राय, दिलीप कुमार रजक, दिनेश हेंब्रम, रंजीत कुमार मंडल आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन