चांद का हुआ दीदार, आज ईद

Updated:
विज्ञापन
चांद का हुआ दीदार, आज ईद

चांद का हुआ दीदार, आज ईद

विज्ञापन

कोढ़ा माहे रमज़ानुल मुबारक के मुकद्दस सिलसिले के बाद आज आख़िरी रोज़े की इफ़्तार के साथ ही चांद का दीदार हो गया. पूरे कोढ़ा प्रखंड एवं नगर पंचायत में ईद-उल-फितर की रौनक़ और खुशियों का माहौल कायम हो गया है. चांद नज़र आते ही रोज़ेदारों के चेहरों पर ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी. मस्जिदों, गलियों और चौक-चौराहों पर मुबारकबाद का सिलसिला शुरू हो गया. खासकर बच्चों में चांद दिखने की खुशी देखते ही बन रही थी. कहीं पटाखों की आवाज़ गूंज उठी तो कहीं ईद मुबारक की सदाएं माहौल को रूहानी बना रही थीं. आज सुबह 7:00 बजे से 9:00 बजे अलग-अलग जगह के दरमियान प्रखंड एवं नगर पंचायत के तमाम ईदगाहों और मसाजिदों में ईद-उल-फितर की नमाज़ पूरी अकीदत, ख़ुलूस और एहतराम के साथ अदा की जाएगी. नमाज़ के बाद लोग एक-दूसरे से गले मिलकर मुहब्बत, भाईचारे और अमन का पैग़ाम देंगे. ईद को लेकर बाजारों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है. लोग अपने घरों की सजावट, नए कपड़े और लज़ीज़ पकवानों की तैयारी में जुटे हुए हैं. यह मुकद्दस त्योहार आपसी भाईचारे, रहमत और इंसानियत का पैग़ाम देता है, जिसे मनाने के लिए पूरा इलाक़ा तैयार है. कुल मिलाकर, कोढ़ा प्रखंड में ईद-उल-फितर का त्योहार इस बार भी पूरी रौनक़, अकीदत और मोहब्बत के साथ मनाया जाएगा.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन