विधायक ने डीआरएम को पत्र लिखकर ट्रेन जल्द चालू कराने की मांग की

Updated:
विज्ञापन
विधायक ने डीआरएम को पत्र लिखकर ट्रेन जल्द चालू कराने की मांग की

विधायक ने डीआरएम को पत्र लिखकर ट्रेन जल्द चालू कराने की मांग की

विज्ञापन

– मनिहारी – तेजनारायणपुर ट्रेन आठ जनवरी से बंद रहने से यात्री है परेशान मनिहारी मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने डीआरएम को पत्र लिखकर मनिहारी- तेजनारायणपुर ट्रेन चालू करने की मांग की है. आठ जनवरी से ट्रेन बंद है. रेलवे के अनुसार 31 जनवरी तक बंद रहेगी. मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने बताया कि ट्रेन बंद होने से अमदाबाद, कांटाकोश, तेजनारायणपुर, मुजवरटाल, मिर्जापुर, अमीराबाद, गुआगाछी समेत आस – पास के यात्री परेशान है. आम यात्री के साथ- साथ दूध विक्रेता व सब्जी विक्रेता परेशान है. काफी संख्या में यात्री यात्रा करते है. ट्रेन पर ही निर्भर है. मासिक पास भी बनाकर रखे है. आम जनता की कठिनाई को देखते हुए ट्रेन परिचालन बहुत जरूरी है. मनिहारी – तेजनारायणपुर ट्रेन बंद होने से मनिहारी के व्यवसाय पर भी असर पड़ा है. विधार्थी ट्रेन से काॅलेज व अन्य शिक्षण संस्थान में पढ़ने मनिहारी आते थे. ट्रेन बंद रहने से पढ़ाई भी बाधित हो रही है. विधायक ने मनिहारी- तेजनारायणपुर ट्रेन जल्द चालू कराने की मांग रेल मंत्री, जीएम, डीआरएम से की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन