सदन में कब्रिस्तान जीर्णोद्धार का मुद्दा विधायक ने उठाया

सदन में कब्रिस्तान जीर्णोद्धार का मुद्दा विधायक ने उठाया
बलिया बेलौन बिहार विधानसभा के बजट सत्र में कदवा विधायक डॉ शकील अहमद खां ने कब्रिस्तान जीर्णोद्धार का मुद्दा उठाते हुए कहा कि कदवा प्रखंड के सगुनिया कब्रिस्तान परिसर की घेराबंदी सरकार ने वर्ष 2010 में करायी गयी थी. जो क्षतिग्रस्त हो गयी है. उक्त कब्रिस्तान की घेराबंदी व जीर्णोद्धार कराने का कब तक विचार रखती है. नहीं तो क्यों. इस मुद्दा पर विभाग की ओर से जवाब देते हुए कहा गया कि वस्तु स्थिति यह है की कटिहार जिला अन्तर्गत कदवा प्रखंड के सगुनिया कब्रिस्तान की लगभग दो सौ फीट चहारदीवारी क्षतिग्रस्त है. गृह विभाग पूर्व में घेराबंदी करायी गयी है. वर्तमान में क्षतिग्रस्त कब्रिस्तान की मरम्मति, जीर्णोद्धार कराये जाने का कोई प्रावधान नहीं है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




