वज्रपात की चपेट में आकर युवक की मौत, चार मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Published by :RAJKISHOR K
Published at :26 Apr 2026 5:49 PM (IST)
विज्ञापन
वज्रपात की चपेट में आकर युवक की मौत, चार मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

प्रखंड की चंदवा पंचायत के खुदना गांव में रविवार को वज्रपात की चपेट में आकर युवक की मौत हो गयी

विज्ञापन

कोढ़ा.

प्रखंड की चंदवा पंचायत के खुदना गांव में रविवार को वज्रपात की चपेट में आकर युवक की मौत हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक मंगलेश कुमार यादव 27 वर्ष, पिता सिकंदर यादव, वार्ड संख्या 4, खुदना गांव, चंदवा पंचायत निवासी था. रविवार की दोपहर अचानक मौसम ने करवट ली. तेज आंधी व बारिश के साथ वज्रपात हुई. इसी दौरान मंगलेश कुमार यादव अपने घर के सामने बने गुहाल (पशुशाला) में गाय बांधने के लिए गया हुआ था. तभी अचानक वो वज्रपात की चपेट में आ गया. घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे. उन्हें बचाने का हरसंभव प्रयास किया, लेकिन वज्रपात की तीव्रता इतनी अधिक थी कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. इस दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है. गांव में मातम पसरा हुआ है. मृतक अपने पीछे पत्नी डोली देवी, तीन बेटियां और एक छोटा पुत्र छोड़ गये हैं. परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य की असमय मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है. इतनी कम उम्र में परिवार के मुखिया के चले जाने से उनके भविष्य पर अनिश्चितता के बादल मंडराने लगे हैं. घटना की सूचना मिलते ही चंदवा पंचायत के मुखिया फारूक आजम सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया. मुखिया ने कहा कि सरकार की ओर से मिलने वाली सभी योजनाओं का लाभ पीड़ित परिवार तक पहुंचाने का प्रयास किया जायेगा. अंचलाधिकारी संजीव कुमार व रोतारा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की. पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया. अंचलाधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार को सरकार द्वारा संचालित आपदा राहत योजना के तहत निर्धारित मुआवजा राशि उपलब्ध करायी जायेगी.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन