कॉमन रूम व सड़क निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास

Updated:
विज्ञापन
कॉमन रूम व सड़क निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास

कॉमन रूम व सड़क निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास

विज्ञापन

अमदाबाद प्रखंड के बैरिया पंचायत में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना से उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कॉमन रूम व ताजे के घर से कर्बला तक सड़क निर्माण कार्य का शनिवार को मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने फीता काटकर व नारियल फोड़कर शिलान्यास किया. विधायक ने बताया कि 14 लाख 99 हजार 200 की लागत राशि से कॉमन रूम का निर्माण कार्य किया जाना है. उन्होंने बताया कि ताजे के घर से कर्बला तक में 9 लाख 99 हजार 500 की लागत राशि से पीसीसी सड़क निर्माण कार्य किया जाना है. सड़क का निर्माण हो जाने से अब ग्रामीणों को आवागमन करने में काफी सहूलियत होगी. इस मौके पर अब्दुल मन्नान, गोपाल कृष्ण यादव, राजीक परवाना, मिन्हाज आलम, जावेद अख्तर सहित अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन