विधायक व जिपध्यक्ष ने सड़क का लिया जायजा, कहा जल्द दुरूस्त होगी

Updated at : 19 Jan 2026 7:14 PM (IST)
विज्ञापन
विधायक व जिपध्यक्ष ने सड़क का लिया जायजा, कहा जल्द दुरूस्त होगी

विधायक व जिपध्यक्ष ने सड़क का लिया जायजा, कहा जल्द दुरूस्त होगी

विज्ञापन

कोढ़ा कोलासी बाजार से नक्कीपुर जाने वाली मुख्य सड़क मार्ग इन दिनों काफी जर्जर अवस्था में है. आमलोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सड़क के निर्माण को लेकर पूर्व में शिलान्यास भी किया जा चुका है. अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है. सड़क मार्ग से प्रतिदिन हजारों की संख्या में ग्रामीण कोलासी बाजार खरीदारी एवं अन्य जरूरी कार्यों के लिए आवागमन करते हैं. खासकर बरसात के समय पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है. दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों के आवागमन में लगातार दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. सड़क निर्माण में हो रही देरी एवं ग्रामीणों द्वारा लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह, कोढ़ा विधायक कविता पासवान तथा बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष मनोज सिंह ने सड़क निर्माण का निरीक्षण किया. संबंधित कार्यपालक अभियंता से स्थल पर समीक्षा करते हुए जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण कराने का निर्देश दिया. सुमित सिंह, रमन झा, कोलासी मंडल अध्यक्ष भोला झा, कोढ़ा मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन