बदमाशों ने की छिनतई, पीड़ित ने थाना में आवेदन देकर लगायी गुहार

बदमाशों ने की छिनतई, पीड़ित ने थाना में आवेदन देकर लगायी गुहार
आजमनगर थाना क्षेत्र में बदमाशों का दबदबा जारी है. जहां आम नागरिकों पर छिनतई व मारपीट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है. बुधवार की देर शाम बदमाशों के छिनतई तथा मारपीट का मामला प्रकाश में आया है. थाना क्षेत्र के परिहारपुर खरसौता पंचायत निवासी डोमन सिंह ने आजमनगर थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाते हुए कहा, रात्रि 9:00 बजे कानदोल से अपने घर जा रहे थे. जिरोमाईल परिहारपुर में पांच लोगों ने मुझे चारों तरफ से घेर लिया. मेरे पास पैसा मांगने लगा. मेरे द्वारा विरोध करने पर उक्त सभी ने मिलकर मुझे पास के शमशान में ले गया और गले में चाकू लगा दिया और मेरे पास 15 हजार, आधार कार्ड एवं मोबाइल छिनतई कर ली. मारपीट कर बेहोश कर दिया. थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने दूरभाष पर जानकारी देते हुए कहा है कि उक्त मामले में पीड़ित परिवार द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर प्राथमिक की दर्ज कर ली गई है. आगे की कार्रवाई जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










