परिवार नियोजन सेवा की उपलब्धि के लिए सख्त हुए चिकित्सा प्रभारी

Updated at : 24 Dec 2025 7:45 PM (IST)
विज्ञापन
परिवार नियोजन सेवा की उपलब्धि के लिए सख्त हुए चिकित्सा प्रभारी

परिवार नियोजन सेवा की उपलब्धि के लिए सख्त हुए चिकित्सा प्रभारी

विज्ञापन

– सीएचओ को महिला व पुरुष, नसबंदी का निर्धारित लक्ष्य, इंडिकेटर वार समीक्षा के निर्देश बारसोई परिवार नियोजन सेवाओं की उपलब्धि सुनिश्चित करने को लेकर प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रमोद की अध्यक्षता में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों की एक अहम बैठक आयोजित की गयी. बैठक में परिवार नियोजन, जनआरोग्य समिति की बैठक, दवा व उपकरणों की उपलब्धता तथा प्रति माह एचएमआईएस रिपोर्ट को लेकर आशा, आशा फैसिलिटेटर एवं एएनएम के साथ इंडिकेटर वार समीक्षा करने का सख्त निर्देश दिया गया. बैठक में बताया गया कि बारसोई प्रखंड अंतर्गत कार्यरत कुल 28 सीएचओ को मार्च 2026 तक प्रति माह अपने-अपने हेल्थ सेंटर क्षेत्र से 20 महिला बंध्याकरण तथा कम से कम दो पुरुष नसबंदी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. लक्ष्य की प्राप्ति में सीएचओ की टीम की आशा, आशा फैसिलिटेटर एवं एएनएम सक्रिय सहयोग करेंगे. प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि परिवार नियोजन कार्यक्रम सरकार की प्राथमिकता में है. किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी. सभी सीएचओ को क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाने, पात्र दंपतियों की काउंसलिंग करने और सेवाओं की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये. बैठक में बीसीएम राजीव कुमार तथा मूल्यांकन एवं अनुश्रवण सहायक ओम प्रकाश सिंह भी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन