वार्ड नम्बर 17 में चल रहे विकास कार्यों का मेयर ने लिया जायजा

वार्ड नम्बर 17 में चल रहे विकास कार्यों का मेयर ने लिया जायजा
कटिहार मेयर उषा देवी अग्रवाल ने वार्डों का दौरा कर हो रहे विकास कार्यों का जायजा लिया. शुक्रवार को निगम अंतर्गत वार्ड नम्बर 17 में चल रहे विकास कार्यों का अवलोकन किया. इस क्रम में युक्त वार्ड में चल रहे योजनाओं का निरीक्षण किया गया. संबंधित पदाधिकारी और कर्मचारियों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिया. इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों का स्थल निरीक्षण किया. उनको जल्द से जल्द मकान बनाने के लिए अनुरोध किया गया. मेयर ने एसएचजी की महिलाओं के साथ एक बैठक की. उनकी समस्याओं को सुना गया. महापौर के साथ वार्ड नंबर 17 के पार्षद बेबी देवी एवं नगर निगम के पदाधिकारी एवं कर्मचारी के साथ-साथ वार्ड के गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










