नगर निगम अंतर्गत वार्ड में हो रहे विकास कार्य काे लेकर महापौर गंभीर

नगर निगम अंतर्गत वार्ड में हो रहे विकास कार्य काे लेकर महापौर गंभीर
– नित्यदिन दौरा कर हो रहे कार्यों का ले रही जायजा कटिहार नगर निगम के विभिन्न वाडों में हो रहे विकास कार्य को लेकर महापौर गंभीर हैं. नित्यदिन अलग-अलग वार्ड का दौरा कर मेयर उषा देवी अग्रवाल चल रहे विकास कार्यों का जायजा ले रही हैं. जिन वार्ड में अधिक समस्या है उसे प्रमुखता से लेकर उस वार्ड में कार्य कराया जा रहा है. सड़क, नाला से लेकर ढक्कन सहित नाला का निर्माण जोर शोर से किया जा रहा है. इसी के तहत गुरूवार को मेयर उषा देवी अग्रवाल द्वारा वार्ड नम्बर 44 में चल रहे योजनाओं का निरीक्षण किया. साथ ही संबंधित पदाधिकारी और कर्मचारियों को इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया. इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों के स्थल निरीक्षण भी की. लाभुकों को राशि मिलने के उपरांत जल्द मकान बनाने के लिए उन्होंने अनुरोध किया. इस दौरान उपमेयर मंजूर खान ने सभी लाभुकों को मकान बनाकर प्रवेश करने की अपील की. इसी दौरान एसएचजी महिलाओं के साथ एक बैठक भी की. बैठक के दौरान उनकी समस्याओं को महापौर ने सुनकर निदान करने का आश्वासन दिया. मौके पर वार्ड पार्षद आरती देवी, नगर निगम के पदाधिकारी व कर्मचारियों के अलावा वार्ड के कई लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










