छठ को लेकर सज गया बाजार, छठव्रती खरीदारी में जुटे

Updated at : 25 Oct 2025 6:40 PM (IST)
विज्ञापन
छठ को लेकर सज गया बाजार, छठव्रती खरीदारी में जुटे

छठ को लेकर सज गया बाजार, छठव्रती खरीदारी में जुटे

विज्ञापन

कदवा नहाय खाय के साथ चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ व्रत की शुरुआत हो गई है. कुम्हड़ी, दुर्गागंज, सोनैली, भर्री, चांदपुर आदि जगहों के छठ घाट लगभग बन कर तैयार है. बाजार को साफ सुथरा व स्वच्छ कर पूजा के सामानों को बेचने के लिए रखा गया है. छठ महापर्व को लेकर स्थानीय बाजार की दुकानों में पूजा में लगने वाली सामग्रियों फल, सूप एवं टोकरी की छोटी से बड़ी दुकान सज गई है. नारियल 80 से 100 रुपया जोड़ा, सिंगापुरी केला 550 सौ से 700 रुपये खानी, चिनिया केला 550 सौ से 850 रुपया खानी, सेब 120 रुपये से 150 रुपए किलो, नारंगी 120 से 150 रुपये किलो, नासपाती 120 से 150 रुपये किलो, अनार 220 से 250 रुपये किलो, गन्ना 40 से 50 रुपये पीस, पनीफल सिगाड़ा 60 से 80 रुपये किलो के दर से बिक्री हुई. पूजा की सामग्री की खरीददारी करने के लिए लोगों की भीड़ के कारण सोनैली पूर्णिया मेन रोड पर जाम लग गया. सभी लोग, सूप डलिए नारियल, सेब, केले के खानी, नारंगी,गन्ना, नींबू तथा मौसमी फलों की जमकर खरीददारी की. दूसरे प्रदेश में काम कर रहे लोग छठ पर्व में अपने अपने घर आकर छठ पर्व बहुत ही आस्था के साथ धूमधाम से मनाते है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन