हत्या का आरोपित चार कारतूस के साथ गिरफ्तार

हत्या का आरोपित चार कारतूस के साथ गिरफ्तार
कुरसेला कटरिया निवासी मिठ्ठू झा उर्फ सागर कुमार की हत्या घटना मामले में पुलिस ने एक आरोपित अप्राथमिक अभियुक्त पियुस यादव को चार कारतूस के साथ कटरिया गांव में छापामारी कर गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपित थाना कांड संख्या 3/26 में अप्राथमिकी अभियुक्त है. पुलिस मिठ्ठू झा हत्या कांड मामले में अब तक छह आरोपितों में चार को गिरफ्तार कर चुकी है. घटना कांड के बांकी आरोपितों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस निरंतर छापामारी कर रही है. हत्या घटना का साजिश कहां रची गयी थी. हत्या घटना का वजह मूल रूप से क्या था. पुलिस से मिली जानकारी में हत्या घटना मामले में लाइनर कटरिया का निकला और शूटर नवगछिया भवानीपुर का निकला. गिरफ्तार बांकी के अन्य आरोपितों के हत्या घटना में क्या भूमिका था. यह स्पष्ट नहीं हो सका है. माना जा रहा है कि पुलिस हत्या घटना का उद्भेदन कर जानकारी देने का कार्य करेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










