अपहृत युवक सकुशल बरामद, परिजनों ने को मिली राहत

Updated:
विज्ञापन
अपहृत युवक सकुशल बरामद, परिजनों ने को मिली राहत

अपहृत युवक सकुशल बरामद, परिजनों ने को मिली राहत

विज्ञापन

फोटो 1 कैप्शन- बरामद युवक कोढ़ा प्रखंड के रौतारा थाना कांड संख्या 219/25 के तहत अपहृत युवक अब्दुल साहिल को रौतारा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सकुशल बरामद कर लिया है. बरामद युवक अब्दुल साहिल, पिता बिलाल, चामपाड़ा विनोदपुर, थाना रौतारा निवासी है. पुलिस के अनुसार, युवक को पलटनिया चौक से सुरक्षित बरामद किया गया. बरामदगी के उपरांत रौतारा पुलिस ने विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए बीएनएसएस की धारा 183 के तहत युवक को न्यायालय, कटिहार में उपस्थापन के लिए भेज दिया है. लगभग एक माह पूर्व अब्दुल साहिल के अचानक लापता होने की सूचना उसके परिजनों ने रौतारा थाना में दी थी. परिजनों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्क्षण कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया. इसके बाद लगातार छानबीन, तकनीकी अनुसंधान तथा संभावित ठिकानों पर दबिश के क्रम में पुलिस को यह सफलता मिली. युवक की सुरक्षित बरामदगी से परिजनों ने राहत की सांस ली है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन